महाराजगंज (भदोही)। 10 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल होकर वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे मुक्तापुर गांव निवासी साहबलाल कन्नौजिया (40) की मौत मंगलवार को उपचार के दौरान हो गई। साहबलाल भदोही में लांड्री काम करता था और 16 मई को शाम पांच बजे राजपुरा चौराहे से आगे बढ़ा था कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक तीन पुत्रों का पिता भी है। पहले पुत्र की शादी आठ मई को होनी थी, लेकिन लाकडाउन के कारण नहीं हो सकी। शव का अंतिम संस्कार नेवढ़िया घाट पर किया गया।