गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के दल्लूपुर गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच कुत्ते के भोंकने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। गांव निवासी राजकली देवी का परिवार कुत्ता पाल रखा है। सुबह कुत्ता भोंक रहा था, जिसको लेकर विपक्षियों ने नाराजगी जताई। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें राजकली देवी (55), सरस्वती (15), राधा (17), कृष्णा (18), तारावती देवी (35), सुजीत (30) घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।