फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत: अब से पीओएस मशीन से होगी राजस्व की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत: अब से पीओएस मशीन से होगी राजस्व की वसूली
विज्ञापन

बस्ती। जिला पंचायत अब बृहस्पतिवार से अपने राजस्व की वसूली पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिए करेगी। इससे जहां राजस्व वसूली मेें फर्जीवाड़ा रुकेगा, वहीं वसूला गया राजस्व सीधे सरकारी खजाने में तत्काल जमा हो जाएगा। यही नहीं, कर दाता पर्ची के आधार पर सीधे ऑनलाइन राजस्व का भुगतान कर राहत महसूस करेंगे।
जिला पंचायत शहरी क्षेत्र को छोड़ कर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात अपने कर निरीक्षकों के माध्यम से कर व किराया वसूल करती है। इसमें फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी आती रहती हैं। इसे रोकने के लिए कुछ जिला पंचायतों के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से कर वसूली को कंप्यूटरीकृत करने की मांग की थी। इस पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने पीओएस मशीन से राजस्व वसूल करने का तरीका अपनाया है। इसके लिए 7 व 12 सितंबर को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अपर मुख्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन मदों में जिला पंचायत करती है वसूली
जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्र के आटा चक्की, धान स्पेलर, मेडिकल स्टोर, इमारती लकड़ी, लोहा, जूता-चप्पल, लोहे के बर्तन, औजार, हार्डवेयर, साइकिल, मोटरसाइकिल मरम्मत, कपड़ा, लइया पट्टी, चाय-चाट होटल, स्वर्णकारी, मशीन पार्ट्स, गुड़-शराब, धर्मकांटा, मोबाइल दुकान व मोबाइल मरम्मत, किराना, गल्ला व परचून, बर्तन, स्टेशनरी, जनरल स्टोर, टेलरिंग, रेडियो मरम्मत, बिजली साउंड सर्विस, हेवीलाइट, इलेक्ट्रानिक्स, तेल व घी, मिट्टी का तेल व डीजल, सीमेंट, मोरंग व बालू, पेट्रोल पंप, पान-बीड़ी की दुकान, हेयर कटिंग, खोवा व दूध विक्रय, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, नई साइकिल विक्रय, फैक्ट्री एरिया, मानचित्र, ईंट भट्ठा, पशु बाजार व पशु मेला, दुकान व किराया भवन, अस्थि-चर्म व कांजी हाउस आदि पर टैक्स वसूली करती है।
अब इस तरह वसूला जाएगा राजस्व
नई व्यवस्था के तहत ब्लॉकवार कर निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी और सभी को पीओएस मशीन दी जाएगी। पीओएस मशीन के जरिए टैक्स की पर्ची कटेगी और उसी अनुसार राजस्व वसूल किया जाएगा। पीओएस मशीन से ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। इससे जहां पहले पखवारे में एक दिन राजस्व जमा कराया जाता था, वहीं अब हर दिन वसूली गई राशि सरकारी खजाने में जमा हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के साथ कर दाता को भी मिलेगी राहत
जिला पंचायत बस्ती के अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि इस नई व्यवस्था से जिला पंचायत के राजस्व पारदर्शी रूप से वसूल किए जाएंगे और कर दाता को भी सहूलियत मिलेगी। अब उनके साथ कोई धोखा नहीं कर सकेगा। उनका टैक्स सीधे जिला पंचायत के खाते में जमा होंगे और वह तनावमुक्त होकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे। एएमए मिश्रा ने बताया कि सभी कर निरीक्षकों को पीओएस मशीन उपलब्ध करा दी गई है। बृहस्पतिवार से पीओएस मशीन से वसूली चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें