फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोढ़ा में खरीद शून्य, हसीनाबाद में बाट खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोढ़ा में खरीद शून्य, हसीनाबाद में बाट खराब
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने विक्रमजोत, बभनान, गौर में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से वार्ता कर धान बेचने संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्र प्रभारियों से कहा कि धान बेचने में किसानों को कोई कठिनाई न हो तथा सभी किसानों का समय पर भुगतान कराएं।
निरीक्षण में क्रय केंद्रों में विक्रमजोत के अमोढ़ा के केंद्र पर खरीदारी नहीं पाई गई। हर्रैया ब्लॉक के धान क्रय केंद्र हसीनाबाद में रखा हुआ 20 किलो का बाट खराब मिला तथा इस पर 2016 की मुहर लगी मिली। गौर विकासखंड के धान क्रय केंद्र सेमरा में रखा 20 किलो का बाट 19 किलो 500 ग्राम ही पाया गया। तीनों क्रय केंद्र के कंप्यूटर कांटा सील नहीं पाए गए। इसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित नलकूप विभाग मुख्य कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ उर्मिला व वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार मौजूद मिले। पूछे जाने पर राजेश कुमार, एक्सईएन नलकूप की उपस्थित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिले में चालित अथवा खराब नलकूपों की सूची भी नहीं उपलब्ध हो पाई। ऐसी स्थिति पर अरविंद सिंह पटेल ने असंतोष व्यक्त किया तथा व्हाट्सएप नंबर पर शीघ्र सूची उपलब्ध कराने क निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तथा ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी में रोगी रजिस्टर में दर्ज तीन मरीजों से दूरभाष पर फीडबैक भी प्राप्त किया। एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय चक्र में उपलब्ध डॉक्टर नियमित रूप से रोगियों के रोग निदान में तत्पर रहते हैं। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मरीजों के लिए दिए जाने वाले भोजन के मेस, किचन का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध भोज्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें