फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवा भारती संगठन ने डाॅक्टर पर लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। युवा भारती संगठन के अध्यक्ष और भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के राज्य सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य डॉ. लवकुश पटेल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती को पत्र देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में तैनात एक चिकित्सक पर लापरवाही एवं अमानवीय व्यवहार को लेकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


डॉ. लवकुश पटेल ने कहा कि 22 मई को एक मृतक को अस्पताल लाए जाने के बाद संबंधित चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद अपने कर्तव्यों से विमुख होकर ड्यूटी के दौरान ही मुख्य गेट के बगल में स्थित मेडिकल स्टोर पर बैठकर कार्य करने लगे। यह अत्यंत आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। यह न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मरीजों के अधिकारों के साथ खुला खिलवाड़ भी है। मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे मौके पर पहुंचे और जब संबंधित चिकित्सक को उनके कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के लिए कहा गया, तो उनके द्वारा अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार किया गया, जो यह दर्शाता है कि ऐसे लापरवाह कर्मियों को प्रशासनिक भय का कोई अंदाजा नहीं रह गया है। उन्होंने सीएमओ से इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें