फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साक्षात्कार के आधार पर 33 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज आईटीआई परिसर में लगे रोजगार मेले में चयनित अभ्यार्थी ।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से स्व. रामरूप चौधरी आईटीआई कप्तानगंज में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की दो कंपनियां अग्रवाल एसोसिएट फरीदाबाद हरियाणा व हॉली हर्ब ने हिस्सा लिया। इसमें 86 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

साक्षात्कार के आधार पर कंपनियों ने मशीन ऑपरेटर ट्रेनिंग अप्रेंटिस और ब्लॉक अफसर पद पर 33 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चुना।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इसमें साक्षात्कार देकर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। हर माह कम से कम एक रोजगार मेला विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। संस्थान प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी ने कहा कि पढ़ाई में मेहनत करने वाले युवाओं को आसानी से रोजगार प्राप्त हो जाता है। मेले का संचालन राहुल कुमार ने किया। इस मौके पर पंकज कुमार श्रीवास्त, प्रमोद कुमार, जय कुमार, लालजी, राम बुझारत चौधरी, शकीना, पूजा, संध्या चौधरी, इंद्रराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें