बस्ती। दी यंग बार एसोसिएशन ने दो दिन से हो रही बारिश को देखते हुए आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है। इसमें अनुरोध किया गया है कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए अधिवक्ता अथवा वादकारी के समय से उपस्थित न होने पर कोई विपरीत आदेश न पारित किया जाए। यह प्रस्ताव शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक के बाद तय निर्णय के आधार पर भेजा गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट, महामंत्री अंगद मिश्र ने कहा कि इन दिनों बारिश हो रही है। ऐसे में आवागमन में अवरोध है। वादकारियों व अधिवक्ताओं को न्यायालय पहुंचने में समस्या आ रही है। इन स्थितियों का देखते हुए आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रसाद चौरसिया, उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पाठक, कोषाध्यक्ष दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव रामकृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे