फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल में नेत्र, ईएनटी व चेस्ट के लिए डीएनबी कोर्स शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला अस्पताल ने विशेषज्ञता के लिए व्यवस्थागत ढांचे में सुधार की पहल तेज कर दी है। अब तक सर्जरी के पीजी कोर्स के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने नेत्र, ईएनटी व चेस्ट मेंं विशेषज्ञ चिकित्सकों को बढ़ाने के उद्देश्य से डिप्लोमेट नेक बोर्ड कोर्स के लिए शासन से अनुमति मांगी है।
जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों को विशेषज्ञता के लिए पहल शुरू हो गई है। सर्जरी का पीजी कोर्स शुरू करने के लिए बीएचयू की टीम ने केंद्रीय मेडिकल बोर्ड से अनुमति के बाद जांच आदि कर रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर जिला चिकित्सालय को सर्जरी में पीजी कोर्स के लिए दो सीट मिल गई है। शासन ने अस्पताल के लिए एक सर्जन देने की भी सहमति जता दी है। अभी पीजी शुरू होने में समय है कि अस्पताल प्रशासन ने एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए अस्पताल में डीएनबी कोर्स शुरू कराने का प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा है। डीएनबी में नेत्र रोग विशेषज्ञ, चेस्ट रोग व नाक, कान गला रोग विशेषज्ञता की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके कौशल ने बताया कि शासन को डीएनबी कोर्स के लिए दो-दो सीट मांगी गई है। इस कोर्स का लाभ सामान्य एमबीबीएस कर अस्पताल में तैनात चिकित्सक पीजी के तर्ज पर डिप्लोमा की डिग्री हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें