फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: रेल की पटरी पर युवक का शव मिला

Sat, 11 Feb 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल की पटरी पर युवक का शव मिला
विज्ञापन

मुंडेरवा के बटेला रेलवे क्रासिंग के पास की घटना
धड़ से अलग था सिर, बेलसुही निवासी छोटू के रूप में हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला इलाके के बटेला गांव के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका सिर धड़ से अलग था। ओड़वारा स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ घंटे बाद शव की शिनाख्त मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेलसुही निवासी अभिषेक उर्फ छोटू के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रेलवे पटरी पर किलोमीटर 562/27 से 562/290 के मध्य अप लाइन पर बटेला गांव के पास आसपास के लोगों ने युवक का शव देखा। जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष आंकी जा रही है। माना जा रहा है कि रेलगाड़ी की चपेट में आकर उसका सिर धड़ से अलग हुआ होगा। चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज रामपुर सुरेन्द्र प्रसाद ने शव को पटरी से किनारे कराया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के कपड़ों की जेब में कोई कागजात नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। बाद में मृतक की शिनाख्त मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेलसुही निवासी अभिषेक उर्फ छोटू के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों व दो बहनों में दूसरे नंबर के थे। इन दिनों घर पर ही रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें