फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात से लौटा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानों ने शुक्रवार को गुजरात से लौटे युवक को शिकार बनाया। बेहोशी की हालत में उसे कप्तानगंज-टिनिच मार्ग पर महुआरी गांव के किसान सेवा केंद्र के सामने छोड़ गए। उसे अचेत अवस्था में देखा गया। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग चार पहिया वाहन से लाकर छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने चेहरे पर पानी के छींटे डाला तो उसे होश आया। युवक ने खुद को सिद्धार्थनगर जिले के बेलहरा क्षेत्र के धौराहरा गांव निवासी गोविंद बताया। हालांकि उसने क्षेत्र के माझा गांव में दशरथ के यहां अपनी रिश्तेदारी बताया। लोगों की सूचना पर दशरथ पहुंचे और पहचान कर गोविंद के पिता को बुलाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कप्तानगंज के सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. सचिन ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोविंद के पिता त्रिलोकी ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही वह ट्रेन से गुजरात से लौटा है। बस्ती के रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसने फोन पर इसकी सूचना दी थी। माना जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर ही वह जहरखुरानी का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें