फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विसर्जन कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मखौड़ाधाम से दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे युवक को अरजानीपुर के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। किसी ने देर शाम सात बजे के करीब उसे सड़क पर अचेत पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान अहिरौली निवासी राकेश कुमार (28) पुत्र रामसुभावन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई सुरजीत की तहरीर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें