संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। अशियापार गांव में स्थित मां काली मंदिर में आयोजक विजय शंकर पांडेय की तरफ से शनिवार रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इस दौरान कानपुर के राम श्याम जागरण पार्टी के कलाकारों ने देवी गीत प्रस्तुत किए। भव्य झांकियां देखने के लिए रात भर श्रद्धालु जमे रहे।
झांकी में मां दुर्गा के समक्ष विद्वानों द्वारा पूजा अर्चना कर जागरण की शुरुआत की गई। सबसे पहले कानपुर व दिल्ली की गायिकाओं ने गणेश वंदना गजानन आ जाओ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद कलाकारों ने देवी गीत- निमिया की डाल मईया, हम तेरे द्वार आए हैं मां.., ए हो थावे वाली मईया..चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., मइया का चोला लाल-लाल.. आदि भक्ति गीतों से समा बांधा। इस दौरान देवी गीतों पर श्रद्धालु पूरी रात जमकर थिरकते रहे।
कलाकारों ने भगवान शिव, दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुरलीधर शुक्ला, दीपक पांडेय, संतोष पांडेय, अन्नू तिवारी, बाबू राम चौधरी अनिल चौधरी, ब्रह्मदेव दूबे, रितेश मिश्रा राम दयाल मिश्रा, रिबई गुप्ता, आजाद शुक्ला, इंद्रासन चौधरी, शिवशंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।