फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाट की दुकान पर युवक की हत्या, थाने में हंगामा

विज्ञापन
फाइल फोटो दीपू
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। कस्बे की मुख्य सड़क पर फुल्की-चाट की दुकान पर मामूली विवाद में सोमवार की देर शाम गोसाईं जोत के रहने वाले 20 वर्षीय दीपू की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद कस्बे में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी होते ही परिजन और काफी संख्या में कस्बे के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने 12 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नगर कस्बे के रहने वाले आरोपी नेऊर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगर थानाक्षेत्र के गोसाईं जोत निवासी दीपक उर्फ दीपू राजभर (20) सोमवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे किसी काम से नगर बाजार गया था और सड़क किनारे चाट की दुकान पर फुल्की खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात पर नगर बाजार (दक्षिण टोला) निवासी नेऊर से उसकी कहासुनी हो गई। संवाद

फाइल फोटो दीपू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें