बस्ती। संतकबीरनगर से चार साल पहले लापता युवक सोमवार को मुंडेरवा पुलिस को मिला। पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को सूचना देकर थाने पर बुलाया और युवक को उनके हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हल्लौर नगरा थाना मुंडेरवा में सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस को एक युवक मिला, जो मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। पूछने पर उसने अपना नाम राम स्वरूप पुत्र राममूरत निवासी धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर बताया। पुलिस ने सी-प्लान एप की मदद से गांव के संभ्रांत व्यक्ति से संपर्क कर युवक के पिता के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिसस ने युवक के पिता को थाने बुलाया तो उन्होंने युवक की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। बताया कि चार साल पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया था। पुलिस ने उसके पिता राम मूरत निवासी ककरहा थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर के सुपुर्द कर दिया। संवाद