फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुबैत भेजने के नाम पर 1.70 लाख का गोलमाल

Tue, 16 Jan 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कुबैत भेजने के नाम पर 1.70 लाख रुपये के गोलमाल के मामले में केस दर्ज किया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हरकला निवासी पृथ्वीराज ने तहरीर देकर बताया है कि दो लोगों ने उन्हें कुबैत भेजने का भरोसा दिलाया और कहा कि इसके लिए 1.70 लाख रुपये का खर्चा है। आरोप है कि अप्रैल 2023 में कुबैत भेजने नाम पर नकद व ऑनलाइन माध्यम से पूरा भुगतान कर दिया। फर्जी पासपोर्ट बनाकर दे दिया और मुहर लगाने के लिए एयरपोर्ट पर भेज दिया। असलियत सामने आने के बाद रुपये मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी जाबाज अहमद निवासी बडगो जगवो थाना दुधारा संतकबीरनगर और रामनसीब निवासी बडहरकला थाना हर्रैया पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें