फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलवारी-टांडा पुल पर बाइक खड़ी कर युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर सरयू नदी पर बने कलवारी-टांडा पुल पर रविवार रात एक युवक बाइक खड़ी कर लापता हो गया। उसके परिजनों ने पुल पर बाइक देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक की तलाश नदी में की जा रही है।
विज्ञापन

मनीष कुमार (28) निवासी खड़ौवा, थाना नगर, रविवार रात बाइक लेकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल से घर फोन कर बताया कि अब वह वापस नहीं आएंगे। इसके साथ ही पुल पर खड़ी बाइक की तस्वीर भेजी और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। परिजन जब तलाश करते हुए पुल पर पहुंचे तो वहां बाइक खड़ी मिली, लेकिन मनीष नहीं था। इसके बाद वे पुलिस चौकी माझा खुर्द पहुंचे, जहां बाइक पुलिस के कब्जे में थी। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर युवक के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है, लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें