फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन से कटे युवक की हुई शिनाख्त, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 22 Apr 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को मिले शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ऊंचवा मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय बलेसर पुत्र बहादुर बताया गया है। परिवार के लोगों का आरोप है कि बलेसर की हत्या की गई है, मगर पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
बलेसर की मां वंदना ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 19 अप्रैल को उनके मोहल्ले में शादी थी। बेटा अपनी पत्नी के साथ गया था, जहां उसका हाथ एक युवक पकड़े हुए था, जो बेटे को नागवार लगा। उसने उन लोगों से विवाद किया। इससे गुस्साए बहू के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पुरानी बस्ती महेश ने कहा कि इस प्रकरण में जांच की गई है। ट्रेन के चालक ने घटना के बाद मेमो दिया है कि ट्रेन से युवक कट गया है। ऐसे में यह प्रकरण प्रथम दृष्टया हत्या नहीं आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आएगी तब मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें