बस्ती। हर्रैया क्षेत्र के भदासी में महिला की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में उदे निषाद ने तहरीर देकर बताया कि पत्नी कवलपता पर गांव के शुभम ने 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे रॉड से वॉर कर दिया था। पत्नी की कमर व गर्दन में चोट आई थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। संवाद