सल्टौआ। सोनहा क्षेत्र के बढ़या कला गांव के पास बाइक पर स्टंट करते समय युवक गिरकर घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे घायल के परिजन उसे पीएचसी सल्टौआ ले गए। घायल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हसaनापुर डढ़िया निवासी कन्हैया यादव (35) पुत्र भगौती शुक्रवार की दोपहर में बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते हुए सोनहा की तरफ जा रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गए। संवादी