फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फरियादी की पिटाई पर भड़के ग्रामीण, थाने पर चार घंटे धरना

Sat, 19 Oct 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। फरियादी की पिटाई पर भड़के ग्रामीणों का दुबौलिया थाने में शुक्रवार को चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। प्रदर्शन करने वालों ने बेमियादी भूख हड़ताल का एलान किया तो पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। बाद में फरियादी का केस दर्ज करने के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
जानकारी के अनुसार, 15 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे रानीपुर दुर्वासा गांव निवासी रामकेश चौधरी सब्जी की दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। आरोप है कि खुशहाल गंज पंचायत भवन के पास तीन लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन पीड़ित रामकेश चौधरी ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 17 अक्तूबर को रामकेश का बेटा दुबौलिया थाने पर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी से बात करते समय वह वीडियाे रिकार्डिंग करने लगा। यह देख कुछ पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और थाने के पीछे ले जाकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज़ होकर रानीपुर दुर्वासा गांव निवासी भाजपा नेता दिनेश पांडेय, सुनील सिंह, लल्लू सिंह, सत्य देव सिंह, अवधेश सिंह, हरिओम पांडेय आदि ग्रामीण थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें