फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। क्षेत्र के थरौली गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू (30) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान सोमवार सुबह मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव के रहने वाले दीपक 4 मई को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुड़कट्टी गांव स्थित अपने ससुराल गए थे। देर शाम अकेले बाइक से घर लौटते समय मुड़कट्टी गांव के सामने ही बस्ती-महुली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम करीब छह बजे उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें