फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बस्ती-अयोध्या हाईवे पर केशवपुर गांव के निकट शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार के मौत हो गई। जबकि हादसे के समय युवक की बाइक पर सवार बहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय के रहने वाले अभिषेक 18 वर्ष अपनी बहन लक्ष्मी 26 वर्ष के साथ अयोध्या खरीदारी करने जा रहे थे। केशवपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आकर काफी दूर तक घसीट उठी। जिससे बहन लक्ष्मी ट्रक के पहिए की नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें