बनकटी। राज्य स्तरीय नीति आयोग लखनऊ की टीम द्वारा विकास खंड के कुदरहा व बनकटी के सीएचसी, पीएससी सहित उपकेंद्रों के अस्पतालों के जच्चा-बच्चा केंद्र सहित डिलीवरी प्वाइंटों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
रविवार को नीति आयोग लखनऊ के अधिकारी अमरजीत की टीम ने सीएससी, पीएससी बनकटी, मुंडेरवा सहित उपकेंद्र एकमा, खोरिया, पकड़ी चंदा आदि अस्पतालों के प्रसव कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड आदि का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, डिलेवरी प्वाइंटों में प्रसव हुए महिलाओं की संख्या व स्वास्थ्य सेवाएं, सुविधाओं की जानकरियां ली। इसके साथ ही प्रसव के बाद माताओं की मृत्यु दर को कम करने की जानकारियां दी।
अमरजीत ने बताया कि शासन की मंशा है कि प्रसव के बाद माताओं का शत प्रतिशत मृत्यु दर कम किया जाए। इसका सर्वे चल रहा है। सर्वे कर पत्रावली शासन को भेजी जाएगी। इस दाैरानदुर्गेश मल्ल, चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार, पीसी पांडेय आदि माैजूद रहे।