फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में घायल युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के महथा गांव में आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। थानाध्यक्ष लालगंज महेश सिंह ने बताया कि मृतक अनीस अहमद की बहन फरहाना की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दो सगे भाई अजय व अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

महथा निवासी अनीस अहमद (40) पुत्र नवी रजा मंद बुद्धि था। इस कारण मेहनत-मजदूरी भी नहीं कर पाता था। उसकी बहन ने अपने तहरीर में बताया कि 13 मई को गांव के अजय कुमार आम के पेड़ पर पत्थर फेंक रहे थे। एक पत्थर अनीस अहमद को लग गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बीच-बचाव के बाद आरोपी अजय घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद अपने भाई अभिनंदन को लेकर शाम करीब साढ़े छह बजे आया और अनीस अहमद को अपशब्द कहते हुए बांस की पट्टी से मारने लगा। गंभीर चोट आने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पर ले गए। हालत गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। सुधार न होने पर डॉक्टर ने यहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया था। इलाज के दौरान रविवार की रात घायल अनीस अहमद ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी शरीजुन के अलावा एक बेटी अल्फिया व बेटा मुहम्मद नदीम का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार की माली हालत काफी खराब है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महथा निवासी आरोपी अजय और अभिनंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें