फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मथैली गांव में चुनावी रंजिश में मारपीट, छह गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली गांव में नगर निकाय चुनाव में वोट देने और न देने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बात मारपीट हो गई। सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से 6 लोगों को गिरफ्तार कर थाने पर ले आया गया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि सदस्य समेत 6 लोगों का सोमवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। बनकटी नगर पंचायत के चंद्र नगर वार्ड से लालगंज थाने के मथौली निवासी नवीन पाल वार्ड सदस्य का चुनाव जीते हैं। बताया जा रहा है कि मतगणना के दूसरे दिन 14 मई की शाम को वोट देने व न देने की बात को लेकर वार्ड सदस्य नवीन पाल और गांव के ही भालचंद्र यादव के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई से मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ता ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।थोड़ी देर में थानाध्यक्ष लालगंज महेश सिंह हमराहियों के घटनास्थल पर पहुंच गए। पहले तो विवाद को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन सफलता न मिलने पर एक पक्ष से नवीन पाल, विपिन पाल, संजीव कुमार उर्फ गुड्डू पाल व इंद्र पाल और दूसरे पक्ष के भालचंद्र यादव व राम कृपाल पाल को गिरफ्तार कर थाने ले आए। पूरी रात्रि थाने में बंद रखने के बाद सोमवार की सुबह सभी छह लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें