मॉनिकचंद। वाॅल्टरगंज थाना क्षेत्र के वाल्टरगंज-गौर मार्ग के भरौली बाबू गांव के पास पिछले पांच जुलाई को अज्ञात डंपर की टक्कर से घायल युवक की लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आठ दिन बाद मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी राकेश कुमार यादव (42) पुत्र स्व. किशोरी यादव की बाइक पर डंपर से टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेहोशी की हालत में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राकेश मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसके पीछे मां सुगना देवी, पत्नी मंजू देवी, दो बेटिया प्रिया 21 वर्ष, अल्का 17 वर्ष व एक बेटा दीपक 15 वर्ष निराश्रित हो गए हैं। संवाद