कलवारी। बस्ती टांडा मार्ग पर सरयू नदी पर बने माझा खुर्द पुल के पास सब्जी खरीदने पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। कुसुम निवासिनी फूलपुर थाना टांडा कोतवाली जिला आंबेडकर नगर, हाल मुकाम माझा खुर्द टांडा पुल ने तहरीर दी है किनिसके पति मोहनलाल पुल के उत्तर पूरब चाय की दुकान करते हैं। मंगलवार की रात 8:30 बजे सड़क के पश्चिम तरफ दुकान से सब्जी लेने जा रहे थे। टांडा की तरफ से आ रही बाइक के चालक संदीप उर्फ दल्लू निवासी धोबहट थाना कलवारी ने उनको चपेट में ले लिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर जांच चौकी इंचार्ज माझा खुर्द हरि प्रकाश तिवारी को दी गई है। संवाद