हरैया। क्षेत्र के अमारी बाजार के प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर के दो टायर बृहस्पतिवार रात को चोरी हो गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। अमारी बाजार निवासी रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका ट्रेलर सड़क के किनारे खड़ा था। सुबह जब वह ट्रेलर के पास पहुंचे तो बाएं साइड के दो टायर गायब थे। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। पीआरवी पुलिस कर्मियों ने थाने को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। संवाद