फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

Wed, 27 Nov 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। बभनान-गौर मार्ग पर गांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड के भिटियहवा गांव के समीप मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गईं। इस दुर्घटना में घायल हुए तीन युवकों को इलाज के लिए ले गए, जहां एक घायल की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम बभनान-गौर मार्ग पर भिटिहवा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं। उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी गौर पहुंचाया था, जहां तीनों का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
घायल हुए युवकों में गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव निवासी अनुराग सैनी (16) को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। जबकि, इसी गांव के विशाल (15) व गौर थाना क्षेत्र के परासडीह गांव निवासी अरविंद (20) का इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें