फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिटाई से घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Wed, 31 May 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर थानाक्षेत्र के अगौना गांव में शनिवार देररात हुई मारपीट में घायल एक युवक की मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों राम सुमेर व रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अगौना निवासी 35 वर्षीय बबलू को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने 27 मई की रात लगभग 10:00 बजे मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोप है कि मरा समझकर वहां से भाग गए थे। परिवार के लोग बबलू को इलाज के लिए राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थित सीएससी बहादुरपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां भी इलाज से स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 28 मई को सुबह गोरखपुर में भी स्थिति में सुधार न होने पर लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बबलू की मौत से उनके पांच छोटे-छोटे बच्चों अंशु (10) , सपना (8),प्रज्ञा (6) , ऋषभ (4) व ढाई वर्षीय ऋषि के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी गायत्री व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बबलू के भाई दिलीप की तहरीर पर सुंदेश, रोहित, सुभाष, राम सुमेर, राज कुमार मंजुल, सुनील, अखिलेश व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राणघातक हमला, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मृत्यु के बाद धारा में परिवर्तन किया जा रहा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें