फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एएनएम प्रशिक्षुओं से धोखाधड़ी, संचालक फरार

Wed, 31 May 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छात्राओं ने डीएम प्रियंका निरंजन को सौंपा ज्ञापन।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कथित नर्सिंग इंस्टीट्यूट में एएनएम/जेएनएम का कोर्स कर रही छात्राओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छात्राओं ने मंगलवार को डीएम प्रियंका निरंजन से मिलकर शिकायत की। उनका आरोप है कि इंस्टीट्यूट संचालकों ने आंध्र प्रदेश की ग्लोबल यूनिवर्सिटी से संबद्ध बताकर प्रवेश लिया। पढ़ाई पूरी होने पर एक अंकपत्र दे दिया गया, जिसकी पुष्टि कराने पर वह फर्जी निकला। इस संबंध में जब संचालकों से शिकायत की गई तो वे पहले तो इधर-उधर की बातें करने लगे और बाद में मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाने के देवरिया जिगना हाल मुकाम हर्दिया चौराहा निवासी लक्ष्मी गुप्ता, वाल्टरगंज थाने के डमरुआ जंगल कैनपुरा निवासी तृप्ती चौहान, केशवापुर निवासी आकृति सिंह, पैड़ा खरहरा की ज्योतिमा सहित अन्य अभ्यर्थियों ने शिकायती पत्र में बताया है कि 2020-2021 में कोतवाली क्षेत्र में हर्दिया चौराहा के पास स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। आरोप है कि तीन साल पढ़ने के बाद फर्स्ट व सेंकेंड ईयर की मार्कशीट नहीं दी गई। छात्रावास से निकलने के बाद कुछ महीने के बाद पता चला कि सभी बच्चे अपना पैसा वापस मांगने लगे हैं। तब दाखिला लेने वालों ने टाइम मांगा। इसके बाद बिना प्रशिक्षुओं से पूछे सहारनपुर में दाखिला करवा दिया गया। मगर वहां भी फीस नहीं जमा की गई। वहां से भी बार-बार प्रशिक्षुओं के पास फोन आने लगे। कहा जाने लगा कि फीस जमा करिए नहीं तो आप कहीं भी दो साल दाखिला नहीं ले पाएंगी। इस पर प्रशिक्षु प्रवेश लेने वाली संस्था से जुड़े लोगों से फीस के रुपये वापस करने का दबाव बनाने लगे तो वह लोग बिना कुछ बताए कॉलेज से गायब हो गए और फोन भी बंद कर लिए। अभ्यर्थियों ने उनके भविष्य के साथ किए गए खिलवाड़ के लिए कॉलेज संस्थापक समेत अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। डीएम प्रियंका निरंजन ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें