परिजन ले जा रहे थे लखनऊ, रास्ते में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। गौर क्षेत्र के टिनिच रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर रविवार को एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में कप्तानगंज के पास उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कालीकुंज बैरिहवा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सिद्धार्थ आर्य रविवार की शाम बस्ती रेलवे स्टेशन से बभनान अपनी बहन के घर जा रहे थे। वह टिनिच स्टेशन के पास पहुंचे थे कि अचानक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, अभी हाईवे पर कप्तानगंज पहुंचे थे कि युवक मौत हो गई। परिजन सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।