फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की ठोकर से घायल बुजुर्ग की लखनऊ ले जाते समय मौत

Mon, 26 Aug 2024 01:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैड़ा चौराहे से पैदल मंझरिया घर जा रहे थे बुजुर्ग अर्जुन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैडा चौराहे पर रविवार की सुबह सड़क पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले राजे समय रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंझरिया निवासी 65 वर्षीय अर्जुन चौधरी पैडा चौराहे से पैदल घर जा रहे थे। वह शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल पैड़ा के पास पहुंचे थे कि बस्ती से रुधौली की तरफ जा रहे बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया। अससे वह गंभीर स्प घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय अयोध्या के पास उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को बड़े बेटे शिवेंद्र चौधरी ने मुड़घाट पर मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दिनेश चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें