गौर। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच संथुआ व शिवगढ़ गांव के पास बुधवार की शाम करीब पांच बजे 42 वर्षीय युवक रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक किनारे पड़े युवक की सूचना आसपास के लोगों ने आरपीएफ बभनान को दी।
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने एंबुलेंस से सीएचसी गौर ले गई, जहां उसका इलाज किया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आरपीएफ बभनान के उप निरीक्षक मन्नान ने बताया कि घायल युवक की पहचान मनोज कुमार (42) ग्राम चेरखरी थाना पैकोलिया के रूप में हुई। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद