कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट बाजार में बाइक की ठोकर लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए तहरीर में पुनीत निवासी धौरहरा थाना नगर में बताया कि उसकी बहन की शादी 16 अप्रैल को थी। शादी की खरीदारी करने के लिए उनके भाई नवीन कुमार गायघाट बाजार में सामान लेने आए थे जैसे ही वे पैदल पुलिस चौकी गायघाट के पास पहुंचे थे कि गलत साइड से आ रहे बाइक चालक ने भाई नवीन कुमार को ठोकर मार दी। वह सड़क पर ही गिरकर घायल हो गया।
घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने कैली अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। पेट में चोट लगने के कारण उनका ऑपरेशन भी हुआ और इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।