फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में ससुराल जा रहे युवक की मौत

Mon, 04 Nov 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी बाजार के पास सड़क हादसे में ससुराल जा रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के खीरीघाट मिश्रौलिया निवासी रमेश चंद्र चौहान ने तहरीर में बताया है कि उनका बेटा प्रवेश चौहान (25) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बाइक से ससुराल जाने के लिए निकला था। कलवारी चौराहे से करीब दो सौ मीटर पहले बस्ती-टांडा मार्ग पर एक वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक उसकी बाइक में सामने से ठोकर मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। यहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्तपाल से रेफर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते वक्त बेटे प्रवेश की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें