नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव में शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : 1
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी अशोक कुमार की जॉर्डन में मौत हो गई। रविवार रात उनका शव ताबूत में लेकर भाई पवन कुमार घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। रविवार को परिजनों ने सरयू नदी के टांडा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
अशोक कुमार अपने भाई पवन के साथ दो वर्ष से जॉर्डन में रहकर सरिया बांधने का काम करते थे। इसी मजदूरी से परिवार का खर्च चलता था। भाई पवन कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को अशोक कुमार के दिमाग की नस फट गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ऑपरेशन की तैयारी के दौरान उनकी मौत हो गई। औपचारिकताए पूरी होने के बाद वह शव लेकर घर पहुंचे तो पत्नी दुर्गावती, बेटियों कुसुम और खुशी, मां सुभागी देवी तथा पिता गुरुशरण का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी ने बताया कि पति परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गए थे। फोन पर जल्द घर आकर बच्चों के साथ रहने और गांव में ही काम करने की बात कहते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद