फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में बस्ती के युवक की अयोध्या में मौत

Tue, 26 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के रानीपुर बस्थनवां गांव के 34 वर्षीय युवक की रविवार देर शाम अयोध्या हाईवे पर रुदौली के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। रानीपुर बस्थनवां निवासी अवधेश चौहान (34) पुत्र रामदेव चौहान घर पर ही रहकर खेती-बारी का काम करते थे। वह रविवार की देर शाम मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार जग्गू के साथ लखनऊ के लिए निकले थे। अयोध्या जनपद के रुदौली कस्बे के करीब आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक पीछे से जा टकराई। हादसे में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल काॅलेज दर्शननगर अयोध्या में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें