फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में युवती समेत चार घायल

Tue, 26 Nov 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मैनहिया गांव के निकट सोमवार शाम दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में प्रिंस चौधरी (21) पुत्र हरिकेश चौधरी और शुभदेव (22) पुत्र कन्हैयालाल निवासी पैडाखारा थाना वाॅल्टरगंज और दूसरी बाइक सवार जितेंद्र कुमार (23) पुत्र लक्ष्मण निवासी नव कटवा थाना वाॅल्टरगंज और बाइक पर पीछे बैठी कांति देवी (21) पुत्री जनकराम निवासी एकटकवा थाना कप्तानगंज गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद प्रिंस चौधरी को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें