फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आमवारी के युवक की बेंगलुरु में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। क्षेत्र के आमवारी गांव निवासी अनिल कुमार (36) पुत्र सीताराम की बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दो माह पूर्व रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गए थे। रविवार को उनका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में अनिल कुमार 16 जुलाई को किसी कार्य से स्कूटर से जा रहे थे, तभी उनकी दुर्घटना में मौत हो गई। अनिल कुमार की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में शोक छा गया। रविवार को उनका शव बेंगलुरु से उनके पैतृक गांव लाया गया। खराब मौसम के कारण, उनका अंतिम संस्कार ग्राम पंचायत पकरी जई के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया। पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी एवं प्रधान प्रतिनिधि दिलीप कुमार गौड़ ने अनिल कुमार के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। अनिल कुमार की 10 वर्ष और पांच माह की दो बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें