फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीआरवी टीम से धक्का-मुक्की में सड़क पर गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
बैजलपुर गांव निवासी मृतक मनीष चौरसिया का फाइल फोटो
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम से बृहस्पतिवार की शाम एक युवक उलझ गया। इस दौरान धक्का-मुक्की में इंटरलॉकिंग सड़क पर गिरने से वह घायल हो गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को कैली अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी सीताराम चौरसिया ने पीआरबी को फोन किया कि उसका बेटा मनीष (30) नशे में उनके साथ मारपीट कर रहा है। पीआरबी के पहुंचने पर नशे में धुत मनीष, पुलिस कर्मियों से उलझ गया। इस दौरान धक्का लगने से वह सड़क पर पीठ के बल गिर गया, इससे उसके सिर से खून बहने लगा। कुछ देर बाद परिजन एंबुलेंस से युवक को कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया।
महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज कैली में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक मनीष की मां निर्मला देवी का का आरोप है कि 112 नंबर की पुलिस ने उसको धक्का दिया जिससे वह सड़क पर गिरा था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मृतक मनीष का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हो रहा है। मौत का सही पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें