मुंडेरवा। शुक्रवार की सुबह एक युवक ने मुंडेरवा स्टेशन के पश्चिम गोदमवा मोड के पास कुसम्हा गांव कि समीप एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मुंडेरवा स्टेशन अधीक्षक अजीत कुमार गौतम ने मेमो द्बारा सूचना दी की सुबह देहरादून एक्सप्रेस डाउन के चालक ने बताया कि एक आदमी अचानक ट्रेन के आगे आकर लेट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मुंडेरवा स्टेशन के पश्चिम गोदमवा मोड के पास कुसम्हा गांव के पास हुई है। एसओ ने बताया कि युवक नग्न अवस्था में था। उसके हाथ में गुलाबी कलर का लाइनिंग वाला शर्ट था। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद