रुधौली थाना क्षेत्र के मरवटिया आसर गांव के दक्षिण स्थित कठिनाइयां नदी में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन व रुधौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
क्षेत्र के मरवटिया आसरे के श्याम प्रकाश चौधरी (22) पुत्र श्री प्रकाश की भैंस रविवार की शाम को घारी से छुटकर भाग गई और मरवटिया आसरे की तरफ से बड़कुईया गांव की तरफ नदी पार करके जा रही थी। श्याम प्रकाश भी भैंस के पीछे दौड़ते हुए नदी में घुस गए और बीच में जाने पर डूबकर उनकी मौत हो गई।
घंटों बाद जब श्याम प्रकाश घर नहीं लौटे तो पिता श्रीप्रकाश ने नदी के अगल-बगल खोजबीन किया। बेटे के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम ने नदी में घुसकर खोजबीन किया तो युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नीरज सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।