फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी से कहा-मर जाओ... पछतावे में खुद भी दे दी जान; प्रेमिका ने सुसाइड नोट में लिखा-मैं भी जान दे रही हूं

Sat, 25 Jul 2026 03:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बस्ती में प्रेमी युगल ने आपस में विवाद के बाद जान दे दी। प्रेमिका ने युवक से कहा था कि मर जाओ। इतना सुनते ही युवक ने जान दे दी। जब प्रेमिका को इस बात की जानकारी हुई तो युवती ने भी सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती में रिश्ते में क्षणिक कड़वाहट से उपजे भावावेग ने बृहस्पतिवार की रात प्रेमी-प्रेमिका की जान ले ली। प्रेमिका ने किसी बात पर कह दिया कि मर जाओ और प्रेमी ने फंदा ही लगा लिया। जब तक प्रेमिका को अपनी भूल का एहसास हुआ, काफी देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


फोन करती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पछतावे में उसने भी मौत को गले लगा लिया। अब दोनों परिवारों में मातम है और कभी न खत्म होने वाली उदासी।क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा का घर में फंदे से लटका शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो कमरे में एक सुसाइड नोट मिला। 

उसमें दर्ज चंद अल्फाज ने परिवार और मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। युवती ने पड़ोस के गांव के युवक से चार साल के रिश्ते का जिक्र किया था। लिखा था कि बृहस्पतिवार की रात फोन पर किसी बात पर युवक से कह दिया कि मर जाओ...। इसके बाद उसने जान दे दी। 
विज्ञापन

मैं भी खुदकुशी कर रही हूं, मां मुझे माफ कर देना। बातचीत के बीच ऐसी कड़वाहट उपजी कि युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जब तक युवती को अपनी भूल का एहसास हुआ वह मनुहार करती युवक हमेशा के लिए खामोश हो चुका था।

युवती के घर पर जांच के बीच पुलिस को पड़ोस के गांव में एक युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। हालांकि, पुलिस जब तक पहुंचती परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर चुके थे। युवक और युवती के मोबाइल की जांच हुई तो रात करीब पौने 11 बजे तक दोनों की बातचीत की तस्दीक हुई। नगर थानेदार रामप्रसाद यादव ने  बताया कि दोनों ने वीडियो कॉल पर बात की थी।
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद के बीच पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से भी अपील की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें