फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के पूरे सुखराम गांव में शुक्रवार को एक युवक गंभीर हालत में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नटौवा ग्राम पंचायत के पूरे सुखराम निवासी राहुल राजभर (25) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर गया था। वहां वह गंभीर रूप से घायल मिला। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से उसे सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राहुल ने मां से दिल्ली जाने की बात कही थी और एक हजार रुपये लेकर घर से निकला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कुछ समय से परेशान था। आशंका है कि उसने ब्लेड से अपना गला रेता है। पुलिस को मौके से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है।
हालांकि, परेशानी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसएचओ राणा डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें