फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस युवक के शव की शिनाख्त कराने में जुटी है, मगर समाचार लिखते वक्त तक पहचान नहीं हो पाई थी। हादसे की सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा छाया हुआ था। इससे दृश्यता काफी कम हो गई थी।
कोहरे के कारण वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन का सही से आकलन नहीं हो पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें