फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुंबई में युवक की मौत, गांव में पुतले का दाहसंस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से मुंबई में युवक की मौत, गांव में पुतले का दाहसंस्कार
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के भैंसहटी गांव के युवक की शुक्रवार रात मुंबई में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। गांव में पुतला बनाकर दाह संस्कार किया गया।
युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा दस वर्ष पूर्व मुंबई गया था। वहां वह रह कर सीसीटीवी कैमरे लगाता था। पिछले वर्ष मई में वह गांव में आया था। 10 दिन पूर्व उसके साथी की कॉल आई थी। उसने बताया था कि युवक की तबियत काफी खराब है। उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। सात दिन पूर्व उसके कोरोना पॉजटिव होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम को सूचना मिली कि उसकी कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार रात में मौत हो गई। परिवार में उसकी पत्नी व छह साल का बेटा है। दोनों गांव पर ही रहते हैं। शनिवार को परिजनों को जब मौत की सूचना मिली तो वे हतप्रभ रह गए। शव मिलने की उम्मीद न होने के कारण परिजनों ने पुतला बनाकर रविवार को सरयू नदी के माझाखुर्द घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें