फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव में पंखे का तार लगाते समय 30 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने लगे, मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे कप्तानगंज थाने के बैदोलिया अजायब गांव निवासी राम जतन उर्फ विकास यादव पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। बिजली के तेज झटके से वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। रामजतन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका तीन साल का बेटा है। मौत की सूचना के बाद उनके घर कोहराम मच गया। पत्नी पूनम सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें