फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या जाएगी बस्ती मंडल की महिला हॉकी टीम

विज्ञापन
चयन-ट्रायल में सफल ​खिलाड़ियों को दी गई टीम में जगह स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या में 20 से 22 अगस्त तक प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन के लिए शुक्रवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन-ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 30 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन टीम के लिए किया गया, जबकि तीन खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है। बता दें कि कांवड़ यात्रा के चलते पूर्व निर्धारित चयन-ट्रायल स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद जिला और मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल एक ही दिन कराने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को सुबह से ही खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मनीषा पाल, आस्था, आरती, अल्का प्रजापति, काजल सिंह, श्रद्धा, प्रिया, आराध्या जायसवाल, तृषा यादव, मीनाक्षी, मानसी साहू, करिश्मा चौहान, खुशी कुमारी, सोनम गुप्ता, अर्ना शर्मा और अरुणिमा वर्मा शामिल हैं। प्रीति कुशवाहा, रोशनी कुमारी और अरसिया खान को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी कोच अस्मिता गुप्ता को दी गई है। उन्होंने टीम से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


टेबल टेनिस में नहीं हुआ चयन-ट्रायल
मंडलीय टेबल टेनिस चयन-ट्रायल में महिला खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने के कारण ट्रायल नहीं हो सका। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को कई बार ट्रायल के संबंध में जागरूक किया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर एक भी महिला खिलाड़ी नहीं पहुंची। ऐसे में बस्ती मंडल की महिला टेबल टेनिस टीम का चयन नहीं हो सका और टीम अयोध्या में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें