दुबौलिया थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास सरयू नदी में डूबने से अंगद की मौत होने पर रोते बिलखते
दुबौलिया। क्षेत्र के गौरा सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के निकट बने बाढ़ चौकी के पास सरयू नदी में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर दुबौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी अंगद (30) मछली का शिकार करने के लिए सरयू नदी के पारा घाट पर गए थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मछली का शिकार करते समय वह गहरे पानी चले गए और डूब गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई, कुछ लोग नदी में उतर गए और अंगद को बाहर निकाले। इसके बाद अचेतावस्था में अंगद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाए। वहां पर डॉक्टर ने अंगद को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास सरयू नदी में डूबने से अंगद की मौत होने पर रोते बिलखते